मलबे में दबी महिला के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, दो घंटे के रेस्क्यू में बचाई जान

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के ओल्ड राजपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक भवन का पुश्ता गिरने से मलबे में दबी महिला को दून पुलिस ने दो घंटे के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही थाना राजपुर की टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। संकीर्ण गली में हुए इस हादसे में एक महिला मलबे के नीचे दब गई थी, जिसका आधे से अधिक शरीर मलबे में फंसा हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस का इंतजार किए बिना स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फावड़ा और बेलचे की सहायता से मलबा हटाते हुए पुलिसकर्मियों ने महिला तक पहुंच बनाई। बाद में अन्य रेस्क्यू टीमों के पहुंचने पर संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दून पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments