ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माया देवी यूनिवर्सिटी में 47 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने सेलाकुई क्षेत्र स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। संस्थान में अध्ययनरत 47 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है तो उसके और संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान संस्थान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।

स्थानीय और अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने दून पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments