विकासनगर हत्याकांड के बाद इंटरनेट बंद होने की अफवाह, दून पुलिस ने किया खंडन

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में हाल ही में हुई एक भाजपा सोशल मीडिया कार्यकर्ता की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी खबरें तेजी से प्रसारित होने लगीं। इन खबरों को भ्रामक और निराधार बताते हुए देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं तथा उन्हें बंद किए जाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

दून पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इंटरनेट सेवा बंद होने संबंधी असत्य और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के ऐसे संदेशों को आगे साझा करने से बचें।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी वीडियो, फोटो या समाचार को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

दून पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी या भ्रामक सूचना फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने जनपदवासियों से सतर्क रहने, तथ्यों की पुष्टि करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है, ताकि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments