देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस वीआईपी/वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूरे शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूर्ण या आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को सुबह से ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे 14 और 15 अप्रैल को अनावश्यक रूप से घर से न निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
रुट डाइवर्ट प्लॉन
सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान-
1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-
A- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B- रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
2- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट-
शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
3- दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट-
छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
नोट- दिनॉक 14/04/2026 को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रूडकी से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून तथा देहरादून से वाया भगवानपुर होते हुए रूडकी जाने वाला मार्ग समस्त प्रकार के वाहनो के आवागमन के लिए पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। देहरादून पुलिस द्वारा दिये गये रूट प्लॉन के अनुसार अपनी यात्रा का प्लान करें, डायर्वट रूटों को प्रयोग करें।

Recent Comments