
रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
देहरादून। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ की माता श्रीमती धूमा देवी गौड़ (83 वर्ष) के निधन पर श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित बीकेटीसी कर्मचारी संघ, मीडिया जगत से जुड़े संगठनों एवं पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. हरीश गौड़ की माता का 8 अप्रैल, बुधवार को अपराह्न देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया था। वह पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थीं। आज गुरुवार, 9 अप्रैल को हरिद्वार के खड़कड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र एनपी गौड़, डॉ. हरीश गौड़, छोटे पुत्र मोहन गौड़ सहित परिवारजन, बीकेटीसी के कर्मचारी एवं अधिकारी, पत्रकार बंधु, परिचित एवं परिजन मौजूद रहे।
बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि माता धूमा देवी एक कर्मठ, धर्मपरायण एवं सादगी प्रिय महिला थीं। उन्होंने बताया कि वह अपने पुश्तैनी गांव पाली (चमोली) में पर्यावरण संरक्षण, कृषि-बागवानी एवं वृक्षारोपण कार्यों में आजीवन संलग्न रहीं।
विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अपने छोटे पुत्र मोहन गौड़ (शिक्षा विभाग में अध्यापक) के साथ अपर तुनवाला, देहरादून में रह रही थीं। पिछले दो माह से बीमार चल रही थीं तथा कैलाश हॉस्पिटल से उनका उपचार चल रहा था।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ये रहे शामिल
धार्मिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी:
बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद्र उनियाल।
गणमान्य व्यक्ति एवं परिचित:
रवि रावत, अरविंद सुयाल, उत्तम सिंह पुरसोड़ा, गंगा सिंह रावत, लक्ष्मण नेगी, राकेश क्षेत्री, भारत नौटियाल, प्रकाश कप्रवाण, रमेश चंद्र गौड़, पीडी जोशी, अनसुया प्रसाद गौड़, हेमचंद शर्मा, सतीश भारद्वाज, भगवती प्रसाद गौड़, अजय गौड़, महेंद्र गौड़, विकास गौड़।
बीकेटीसी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी:
ओएसडी राकेश सेमवाल, संघ उपाध्यक्ष आचार्य रविंद्र भट्ट, महासचिव भूपेंद्र रावत, राकेश झिक्वांण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक अमित राणा, सोबन सिंह रावत, वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी, मनोज रावत, दीपक कुमार आदि।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में लेखन जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं परिचितों ने शोक संदेश भेजकर सांत्वना दी है। उन्होंने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Recent Comments