
देहरादून(आरएनएस)। केंद्र सरकार की नई पेंशन स्कीम यूपीएस के विरोध में कर्मचारी एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी विरोध जताएंगे। कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे। आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि सभी कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे। व्हाट्सअप समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्म की डीपी काली रखी जाएगी। यूपीएस की प्रतियां जलाई जाएंगी। जिलाधिकारियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। शाम को आठ बजे से लेकर नौ बजे तक अपने घरों में अंधेरा कर विरोध जताया जाएगा। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पौड़ी मुख्यालय में रैली के माध्यम से भी विरोध जताया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक चुनाव, एक संविधान, एक निशान की बात करते हैं। वहीं कार्मिकों में भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, कार्मिक अपना विरोध दर्ज करते रहेंगे।
बैठक में उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के गढ़वाल अध्यक्ष संजय भास्कर, आशुतोष सेमवाल, मुकेश बहुगुणा, संजय नेगी, राकेश शर्मा, मेहरबान, रनिता विश्वकर्मा, पूरन फर्स्वाण, नरेश भट्ट, शंकर भट्ट, अभिशेख नवानी, सौरभ नौटियाल, लक्ष्मण सजवाण, अवधेश सेमवाल, रोहित जोशी, राकेश भट्ट, मनोज अवस्थी, विक्रम रावत, माखन लाल शाह, केदार फर्स्वाण, राजीव उनियाल, जसपाल गुसाईं आदि मौजूद

Recent Comments