मेरी में कॉरपोरेट दुनिया की तैयारी पर विशेषज्ञ सत्र, छात्रों ने जाना सही दृष्टिकोण का महत्व

आईआईएम-ए पूर्व छात्र सलील अग्रवाल ने छात्रों को दिए कॉरपोरेट में सफल होने के मंत्र
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आरएनएस)। मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (मेरी), दिल्ली की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईकिउएसी ) ने  सत्र का संचालन सलील अग्रवाल, अध्यक्ष – आईआईएमएजीईएम ,आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र, लेखक और अनुभवी इंडस्ट्री मेंटर ने किया, जो कॉरपोरेट नेतृत्व और प्रोफेशनल विकास में विशेष अनुभव रखते हैं। यह सत्र संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें बीबीए, एमबीए, बीसीए, बीए (जेएमसी) और बी .कॉम पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हुए। सत्र में प्रो. ललित अग्रवाल (उपाध्यक्ष, मेरी), प्रो. राकेश खुराना (सलाहकार, मेरी) और प्रो. देवेंद्र बहादुर जैसे वरिष्ठ शैक्षणिक पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। साथ ही, विभिन्न पाठ्यक्रमों के समन्वयक भी मौजूद रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संस्थान छात्रों की करियर तैयारियों को लेकर गंभीर और सक्रिय है।सलील अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि कॉरपोरेट दुनिया में सफलता सिर्फ डिग्री या स्किल से नहीं आती—बल्कि वह दृष्टिकोण से आती है। उन्होंने आत्म-जागरूकता, भावनात्मक समझ, संवाद शैली, और पेशेवर व्यवहार की महत्ता पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समय की पाबंदी, सीखने की ललक और अपने कार्यों में पहल करना कैसे किसी भी युवा को बाकी लोगों से अलग बनाता है। सत्र के दौरान छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रश्न पूछे और कॉरपोरेट जीवन से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। अग्रवाल ने अपने अनुभवों से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से सहज और व्यावहारिक उत्तर दिए, जिससे सत्र सार्थक और प्रेरणादायक बना। मेरी के नेतृत्व और संकाय की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि संस्थान छात्रों को सिर्फ अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया में सफल होने के लिए आवश्यक सोच और कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्र का समापन श्री सलील अग्रवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस सत्र ने यह स्पष्ट कर दिया कि मेरी सिर्फ शिक्षा नहीं देता, बल्कि अपने छात्रों को उस दुनिया के लिए तैयार करता है जहाँ असली इम्तिहान शुरू होता है। सत्र का समापन श्री सलील अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments