किसान-उद्यमी योजना: देहरादून में एनपीएस संचय पर जागरूकता कार्यक्रम, जल्द निवेश की सलाह

देहरादून। देहरादून में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अधिकारियों द्वारा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) उत्तराखंड एवं लीड बैंक देहरादून के सहयोग से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर एक आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, एफपीओ सदस्यों, ग्रामीण नैनो उद्यमियों तथा अन्य हितधारकों को भारत सरकार की पेंशन योजना ‘एनपीएस संचय’ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते निवेश प्रारंभ करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में पीएफआरडीए, नई दिल्ली से आईं उप महाप्रबंधक (डीजीएम) श्रीमती डिंपल मित्तल एवं सहायक प्रबंधक श्री सचिन राठी ने विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लाभ, निवेश प्रक्रिया, दीर्घकालिक बचत के महत्व तथा ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक, एसएलबीसी उत्तराखंड, एलडीएम देहरादून तथा आरसेटीआई के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के अधिकारी, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), किसान, नैनो उद्यमी, जन सेवा केंद्र संचालक एवं स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से पेंशन योजनाओं के विभिन्न पहलुओं को समझा तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए नियमित बचत एवं निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में पेंशन जागरूकता बढ़ाने के लिए पीएफआरडीए की इस पहल की सराहना की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments