खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में Zepto समेत कई रिटेल स्टोरों पर छापेमारी, 19 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

हरिद्वार । खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत रविवार को जिले भर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण कर मिलावटखोरों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान प्रसिद्ध ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ‘जेप्टो’ (Zepto) पर बड़ी अनियमितताएं पाई गईं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ज्वालापुर, आर्यनगर और रानीपुर मोड़ स्थित जेप्टो के निरीक्षण के दौरान कंपनी मौके पर फूड लाइसेंस और वेयरहाउस से जुड़े अनिवार्य दस्तावेज, जैसे कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र, प्रस्तुत नहीं कर सकी। साथ ही कई खाद्य पदार्थों के पैकेट पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि अपठनीय पाई गई, जिसके चलते जेप्टो को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा शिवालिक नगर, रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा और नारसन क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर जांच की गई। शिवालिक नगर में पोहा निर्माता कंपनी ‘पंसारी इण्डस्ट्रीज’ को गलत लेबलिंग, भ्रामक हैल्थ क्लेम और बारकोड में गलत जानकारी देने पर नोटिस दिया गया, जबकि ‘ग्रो मोर स्पाइसेज’ को मैदा के पैकेट पर एक्सपायरी तिथि दर्ज न करने के कारण नोटिस थमाया गया। वहीं रुड़की के सिविल लाइन्स में दस्तावेज न दिखाने पर 2 अन्य कारोबारियों पर भी कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पूरे जिले से देशी घी, पोहा, मैदा, काली मिर्च, सूजी, बेसन, नमकीन, बिस्कुट, मावा, चायपत्ती और खाद्य तेल सहित कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments