यमकेश्वर: राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में शैक्षणिक सभागार के निर्माण का शिलान्यास संपन्न

यमकेश्वर (देहरादून)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर में शैक्षणिक सभागार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, छात्र संघ पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि से जुड़े इस क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के योगदान की सराहना की।

क्षेत्रवासियों ने भाजपा वरिष्ठ नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के संकल्प की प्रशंसा करते हुए शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए स्वागत किया।यमकेश्वर क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक शैक्षणिक सभागार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। क्षेत्रीय जनमानस ने दानदाता परिवार की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में ऐसे योगदान नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के एडमिन ब्लॉक के ऊपर लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बीकेटीसी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी द्वारा इस बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया जा रहा है । यह हाल शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं विभिन्न छात्र गतिविधियों के संचालन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस निर्माण से विद्यार्थियों को सेमिनार, कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

10 से 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन तथा महाविद्यालय छात्र संघ ने इस सहयोग के लिए हेमंत द्विवेदी एवं द्विवेदी परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments