

बिड़ला परिसर निदेशक ने जारी किया आदेश, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप होगा चुनाव
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होने वाले इस चुनाव को निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के मकसद से विश्वविद्यालय प्रशासन ने अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान की ओर से इस संबंध में विधिवत कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्रो. सती को विश्वविद्यालय के नियमों तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक पूरी चुनाव प्रक्रिया संचालित करने का दायित्व सौंपा गया है।
चुनाव को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह अधिकार भी दिया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपनी निर्वाचन टीम या समिति का गठन स्वयं कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस नियुक्ति से छात्र संघ चुनाव पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराए जा सकेंगे।

Recent Comments