ग्राफिक एरा में हरित भविष्य के निर्माण का संदेश

देहरादून  । ग्राफिक एरा ने प्रकृति के संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत संजोने का संदेश दिया ।

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डा. तबस्सुम नकवी ने कहा कि ग्राफिक एरा अपने ग्रीन कैंपस के माध्यम से हरियाली को सहेजने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है। डा. तबस्सुम ने विश्वविद्यालय परिसर में  कचनार के वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया।

इस वृक्षारोपण का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनवायरनमेंट साइंस डिपार्टमेंट और एनएसएस यूनिट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डा. ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस नैयर, एनवायरनमेंट साइंस डिपार्टमेंट के हेड डा. कमल कांत जोशी, एनएसएस यूनिट हेड आदित्य हरबोला और डा. अविनाश चौहान के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments