उत्तरकाशी में DM प्रशांत आर्य का ग्राउंड एक्शन: नगुण में खुला गंगोत्री हाईवे, कंट्रोल रूम से ली बारिश की पल-पल रिपोर्ट

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार बारिश और भूस्खलन के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रशासन की कमान खुद संभाली। गुरुवार को उन्होंने नगुण में अवरुद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर जिले भर की स्थिति की समीक्षा की।

लगातार बारिश के कारण नगुण में गंगोत्री हाईवे पर मलबा आ जाने से यातायात बाधित हो गया था। बीआरओ की एक पॉकलेन और एक जेसीबी मशीन लगातार मलबा हटाने में जुटी थी। मौके पर पहुंचे DM ने बीआरओ अधिकारियों को मार्ग जल्द खोलने और यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। कुछ घंटों के प्रयास के बाद हाईवे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों से DM ने बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बरसात में भूस्खलन से मार्ग बंद होना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन प्रशासन प्राथमिकता से सभी मार्गों को बहाल करने में लगा है।

इसके बाद जिलाधिकारी स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां उन्होंने सभी तहसीलों से बारिश की स्थिति, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, प्रमुख सड़क मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली। सभी एसडीएम को सतर्क रहने और मौसम पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

DM ने सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। कहा कि यदि कहीं सड़क बंद होती है तो उसे तुरंत खोला जाए। चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और राहत-बचाव दल हर समय तैयार रहें। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। इस दौरान डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments