उत्तरकाशी में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

उत्तराकाशी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी जिले में इस बार ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का विस्तृत रोस्टर जारी कर सभी विभागों को आपसी समन्वय से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत पूरे जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम, तिरंगा प्रदर्शनी, रैलियां, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

  • 9 से 16 अगस्त: आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों को www.harghartiranga.com पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • 11 अगस्त: नगर पालिका क्षेत्रों में तिरंगा प्रदर्शनी।
  • 13 अगस्त: विधानसभा स्तर पर छात्रों, युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और आम जनता की भव्य ‘तिरंगा रैली’ और सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गान।
  • 14 अगस्त: जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा साइकिल व ई-बाइक रैली।
  • 14-15 अगस्त: सभी सरकारी भवनों, पुलों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम लाइटों से सजाया जाएगा।
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह के साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम रंगोली, विद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरक उद्धरणों और ‘वंदे मातरम’ से सजावट।
  • 16 अगस्त: जिला मुख्यालय में ‘तिरंगा संगीत कार्यक्रम’ में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में ‘भारत की ध्वज संहिता’ का कड़ाई से पालन किया जाए और अभियान गरिमामय तरीके से संपन्न हो।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments