एचएनबी गढ़वाल विवि में ग्रुप बी के पदों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम छह बजे तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने कहा कि विस्तारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। बता दें कि विवि द्वारा निजी सचिव, व्यक्तिगत सहायक, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता सिविल, कनिष्ठ अभियंता सिविल, विद्युत, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, उद्यान विशेषज्ञ सहित अन्य 27 पदों के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर तक आवेदन की तिथि रखी गई थी, जिसे अब विस्तारित कर 23 सितंबर तक कर दिया गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments