कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सम्मानजनक प्रतिभाग

कुरुक्षेत्र,18फरवरी2025।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, शोध और औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति कर देश में एक अग्रणी राज्य के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस पहचान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे ही शिक्षण संस्थानों की क्षमता के बलबूते पर हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर भी बल दे रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को केवल योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले 10 सालों में 1 लाख 75 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई। वहीं, आने वाले समय में सरकार 2 लाख और नौकरियां दी जाएंगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments