सिर्फ 10 महीनों में स्कोडा ने रचा इतिहास: वार्षिक बिक्री का नया कीर्तिमान

देहरादून। वर्ष 2025 स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। भारत में अपने 25 वर्षों की यात्रा पूरी करने के साथ ही कंपनी ने अक्टूबर महीने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया—सालाना बिक्री का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा पार कर लिया।

जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच स्कोडा ने 61,607 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक वार्षिक बिक्री है। यही नहीं, अक्टूबर माह में 8,252 यूनिट्स की बिक्री के साथ स्कोडा ने अपनी सबसे बड़ी मासिक बिक्री भी दर्ज की।

इस अभूतपूर्व वृद्धि के पीछे स्कोडा की पहली सब-4 मीटर एसयूवी ‘काइलैक’ की मांग रही, जिसने बाजार में मजबूती से जगह बनाई। इसके अलावा कोडियाक, कुशाक और स्लाविया जैसे लोकप्रिय मॉडल भी बिक्री में लगातार योगदान दे रहे हैं। उच्च प्रदर्शन वाली ऑक्टाविया आरएस की लॉन्चिंग के बाद मात्र 20 मिनट में इसकी सभी यूनिट्स बिक गईं।

ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “2025 की शुरुआत हमने भारत में ब्रांड को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ की थी। यह रिकॉर्ड बिक्री हमारे स्पष्ट दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और तेज़ कार्यान्वयन का परिणाम है। नए मॉडल्स की पेशकश, ग्राहकों से जुड़ने की हमारी शैली, 318 टचप्वाइंट्स तक फैला नेटवर्क और नए क्षेत्रों में विस्तार ने इस वर्ष को स्कोडा के लिए सबसे सफल बना दिया है।”

स्कोडा ऑटो इंडिया की यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए भी एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments