बाजार की बढ़ती मांग को देखते हुए लिथियम बैटरी निर्माण में उतरी ग्रीनएज इंडिया रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड

देहरादून। सौर ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही ग्रीनएज इंडिया रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए अब लिथियम बैटरी निर्माण के क्षेत्र में भी प्रवेश किया है। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार संस्था पिछले 15 वर्षों से सोलर ऊर्जा से जुड़े विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को समाधान उपलब्ध करा रही है।

कंपनी ने बताया कि बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए अब लिथियम बैटरी के निर्माण की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही सोलर डिज़ाइनर लाइट्स की नई श्रृंखला भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

कंपनी के प्रतिनिधि दिलीप प्रधान ने बताया कि सौर ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण (एनर्जी स्टोरेज) के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उनका कहना है कि आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कंपनी नई तकनीकों पर भी कार्य करती रहेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि देश में अक्षय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग और ऊर्जा संरक्षण को लेकर लोगों की बढ़ती जागरूकता के बीच सोलर सिस्टम तथा लिथियम बैटरी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में नई विनिर्माण इकाइयों का विस्तार स्थानीय स्तर पर रोजगार और तकनीकी विकास के लिए भी सकारात्मक माना जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments