इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं। शरारत, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और कई लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सिंपल इस बार इंटीमेट सीन्स और रिश्तों को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि किसी अभिनेता का स्क्रिप्ट की मांग पर किसिंग या इंटीमेट सीन करना सिर्फ उसके पेशे का हिस्सा है। इसे निजी जिंदगी या रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सिंपल कौल ने कहा, अभिनय एक पेशा है और इस पेशे में कलाकारों को कहानी की जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। अगर किसी स्क्रिप्ट में किसिंग सीन या कोई अन्य इंटीमेट सीन जरूरी है, तो अभिनेता उसी के अनुसार अपना काम करते हैं। ऐसे सीन को निजी जिंदगी से जोड़ना सही नहीं है, क्योंकि कलाकार उस समय केवल अपने किरदार को निभा रहे होते हैं। दर्शकों को यह समझना चाहिए कि कैमरे के सामने जो दिखाई देता है, वह कहानी का हिस्सा होता है, न कि कलाकार की निजी जिंदगी। सिंपल कौल ने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुए भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, अगर मेरे पति को किसी फिल्म या शो में ऐसे कोई सीन करना पड़े, तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होगी। एक रिश्ते में सबसे जरूरी चीज भरोसा होता है। अगर दोनों लोगों के बीच विश्वास मजबूत है, तो ऐसे सीन्स से रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।
हालांकि, उन्होंने आगे कहा, पेशेवर काम और निजी रिश्तों के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है। अगर कोई व्यक्ति अपने रिश्ते के बाहर किसी और के साथ संबंध बनाता है, तो वह पूरी तरह गलत है। काम के लिए कैमरे के सामने किया गया अभिनय और असल जिंदगी में किसी के साथ रिश्ता बनाना एक जैसा नहीं है। दोनों बातों की तुलना करना सही नहीं है।
सिंपल कौल ने कहा, चीटिंग का कोई दूसरा अर्थ नहीं होता। धोखा आखिर धोखा ही होता है। अगर दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते के प्रति पूरी ईमानदारी रखनी चाहिए। किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है और जब यह भरोसा टूटता है, तो रिश्ता भी कमजोर पड़ जाता है।
उन्होंने आगे कहा, यदि किसी व्यक्ति के मन में किसी और के लिए आकर्षण पैदा होता है या रिश्ते में कोई परेशानी आती है, तो उसे छिपाने के बजाय अपने साथी से खुलकर बात करनी चाहिए। कई बार लोग सच बताने से बचते हैं, जिससे बाद में गलतफहमियां और बड़े विवाद पैदा होते हैं। इसलिए रिश्ते में बातचीत बनाए रखना और अपनी भावनाओं को ईमानदारी से साझा करना बेहद जरूरी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments