ज्योति कोटिया बनी गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष, अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कैप्टन गंभीर सिंह धामी को सैनिक कल्याण परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमशेर सिंह बिष्ट भी बने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सरकार में विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त किए गए पूर्व सैनिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान किया जाना उनके अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें विभिन्न परिषदों एवं संस्थाओं में दायित्व प्रदान करना राज्य सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने दायित्व प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर राज्यहित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर देहरादून निवासी ज्योति कोटिया, गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष पद पर देहरादून निवासी अभिषेक शाही, उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उधमसिंहनगर निवासी कैप्टन गम्भीर सिंह धामी तथा उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष पद पर देहरादून निवासी शमशेर सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपा गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments