श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ को लेकर निकली कलश यात्रा

उत्तरकाशी।  तहसील बड़कोट अंतर्गत ठकराल पट्टी के नगाण गांव में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की स्वर्गीय धर्मपत्नी उमा चौहान के असमय निधन के पश्चात उनकी आत्मा की शांति एवं पितरों की सद्गति के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से हुआ।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा की शुरुआत गांव से गंगनानी स्थित त्रिवेणी घाट गंगा , यमुना, केदार गंगा तट से भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पवित्र स्नान कर कलश यात्रा निकाली। इसके पश्चात जमदग्नि ऋषि महाराज की डोली के साथ श्रद्धालु नगाण गांव पहुंचे, जहां विधिवत मंडप पूजन और धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान प्रसिद्ध बाल कथाकार पं० आयुष कृष्ण नयन जी महाराज के मुखारबिंदु से श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हुए श्रीमद्भागवत महात्म्य का प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं सदाचार का संदेश दिया।
वहीं मनवीर सिंह चौहान ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा श्रवण हेतु उपस्थित होने का आग्रह करते हुए इसे पुण्य अर्जित करने की अपील की गई है। यह धार्मिक आयोजन 3 मई तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को आंमत्रित किया गया है ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments