

नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत एसओजी और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री के “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत कुमायूँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमायूँ और कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से 07 जुलाई 2026 की देर शाम गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर में चैकिंग के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद 91.16 ग्राम स्मैक के आधार पर कोतवाली किच्छा में मु0अ0सं0 248/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
जांच में पता चला कि मलकीत सिंह पूर्व से भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मु0अ0सं0 146/2026 और 183/2026 में वांछित चल रहा था।
इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी एसओटीएफ कुमायूँ रेंज मय टीम, उ0नि0 बसन्त प्रसाद और का0 त्रिलोक सिंह, चौकी लालपुर शामिल रहे।
कुमायूँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भविष्य में भी की जाती रहेगी।

Recent Comments