नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर

नरेंद्रनगर। नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा को बोर्ड में भी मजबूत जनसमर्थन मिला है। सात सभासद पदों में से भाजपा के चार प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस को तीन सीटों पर सफलता मिली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार चुनाव परिणामों को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और संगठन की सक्रियता पर जनता की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। मतदाताओं ने भाजपा को अध्यक्ष पद के साथ-साथ बोर्ड में भी सबसे बड़ा दल बनाकर विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे नरेंद्रनगर में विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत बताया है। वहीं कांग्रेस को तीन सीटों पर सफलता मिलने से बोर्ड में विपक्ष की भी प्रभावी मौजूदगी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments