
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के दुखद निधन पर यूकॉस्ट परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी 91 वर्ष के थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सेना और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहा।
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी का भारत सरकार के स्तर पर देश के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने वाली “राष्ट्रीय स्वर्णिम चतुर्भुज योजना” में योगदान सदैव स्मरणीय और सराहनीय रहेगा। उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल, सादगी और विकासोन्मुखी सोच से देश एवं प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।
इस दुखद समाचार पर यूकॉस्ट परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रो. दुर्गेश पंत सहित समस्त यूकॉस्ट परिवार ने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Recent Comments