₹676 करोड़ की बड़ी सौगात: धामी सरकार ने विकास योजनाओं, बिजली, पेयजल और शहरी निकायों के लिए दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जनहित और विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें स्वच्छ हरित ऊर्जा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शहरी निकायों और जिला पंचायतों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 200 सोलर लाइटों हेतु ₹35 लाख, जबकि नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम और एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के लिए ₹3.07 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

देहरादून और पिथौरागढ़ में एलईडी स्ट्रीट लाइट और सीसीएमएस पैनल लगाने के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी गई है, वहीं नैनीताल जिले की कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए ₹2.13 करोड़ स्वीकृत कर पेयजल सुविधाओं को भी मजबूती दी गई है।

ऊर्जा क्षेत्र में कुमाऊं मंडल की विद्युत योजनाओं, यूजेवीएनएल की परियोजनाओं और केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत उपकेंद्र तथा विद्युत लाइनों के निर्माण के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था को नया बल मिलेगा।

इसके अलावा अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय पीजी भवन निर्माण हेतु ₹19 करोड़, जिला पंचायतों को ₹82.21 करोड़ और शहरी स्थानीय निकायों को ₹325.03 करोड़ की दूसरी तिमाही किश्त जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments