जन्माष्टमी के अवकाश में भी ड्यूटी पर रहे MD प्रकाश चन्द्र ध्यानी, विकासनगर में खंगाली बिजली व्यवस्था

फील्ड अफसरों को दी नसीहत – “शिकायत का इंतजार न करें”

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र ध्यानी ने जन्माष्टमी के अवकाश के दिन भी ड्यूटी निभाते हुए विकासनगर क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। उन्होंने विकासनगर, सहसपुर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर और मोहनपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ध्यानी ने अधिकारियों से लोड प्रबंधन, उपसंस्थानों की कार्यक्षमता, फॉल्ट रिस्पॉन्स, ब्रेकडाउन की स्थिति और उपभोक्ता शिकायतों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि विद्युत व्यवधान की स्थिति में फॉल्ट की पहचान और निस्तारण न्यूनतम समय में हो और फील्ड स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एमडी ने अधिकारियों को आगाह किया कि केवल शिकायत आने का इंतजार न किया जाए, बल्कि प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और सक्रिय निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बिजली गुल होने की नौबत ही न आए। उन्होंने भविष्य की बिजली मांग को देखते हुए उपसंस्थानों की क्षमता का नियमित आकलन और जरूरत पड़ने पर समय रहते नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी दिए।

दौरे के दौरान ध्यानी ने डुंगा और पौंधा में प्रस्तावित/निर्माणाधीन नए 33/11 केवी उपसंस्थानों का भी निरीक्षण किया और परियोजनाओं की प्रगति, भूमि व निर्माण की स्थिति तथा तय समयसीमा को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ध्यानी ने PTCUL और UJVNL अधिकारियों के साथ एसेट ट्रांसफर से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

दौरे में मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, डाकपत्थर के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती, सहायक अभियंता योगेश कुमार सहित जूनियर इंजीनियर विपिन कोटियाल, रजनीश भट्ट और केसर सिंह मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments