पिथौरागढ़ में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की

पिथौरागढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पिथौरागढ़ में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामलीला मैदान और लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान दीयों से सोर घाटी जगमगा उठी और आम जनमानस ने आशीष वचनों से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मोदी जी की 25 वर्षों की यात्रा त्याग, परिश्रम और देश के विकास को समर्पित रही है। यह केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता के आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उज्जवला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना जैसी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज युवा आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपना रहा है और गरीब कल्याण का सपना साकार हुआ है।

रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। खेलों को युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलो इंडिया के जरिए गांवों की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, दर्जाधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र रावत, जिलाधिकारी आशीष भटगाई, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे, सीडीओ दीपक सैनी, क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments