देहरादून। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन (एबीसीएफ) और पिलानी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सोसाइटी (पीआईईडीएस) के साथ हाथ मिलाया है, जो बिट्स पिलानी का इनक्यूबेटर है ताकि देश भर के सभी राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में छात्रों के बीच इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जा सके। एनएसटीआई, डीजीटी के तत्वावधान में, उद्योगों के लिए इंस्ट्रक्टर ट्रेनी और स्किल्ड मैनपावर का एक पूल बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देते हैं। वर्तमान में, देश में 33 एनएसटीआई चल रहे हैं, जहां 10,000 से अधिक छात्र क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) और क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस) के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कुछ विशेष एनएसटीआई (महिला) भी हैं, जो विशेष तौर पर महिलाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण पर फोकस करते हैं।
भले ही स्कूल और हायर एजुकेशन लेवल पर इनोवेशन को वेंचर बनाने के लिए काफी सपोर्ट है, लेकिन टेक्निकल एंड वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (टीवीईटी) सेक्टर के लिए बहुत कम सपोर्ट है, जिसमें आईटीआई और एनएसटीआई में एनरोल्ड 13 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट शामिल हैं। अधिकांश टीवीईटी ग्रेजुएट उद्योग में ही लग जाते हैं, प्रशिक्षण या शिक्षक के तौर पर काम करते हैं, या पारंपरिक स्वरोजगार ट्रेडों में लग जाते हैं।
लॉन्च के अवसर पर, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव देवश्री मुखर्जी ने कहा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय में, हमारा मानना है कि हर कुशल व्यक्ति में नौकरी देने की क्षमता होती है। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के साथ इस पार्टनरशिप के ज़रिए, हम एनएसटीआई छात्रों को अपनी टेक्निकल स्किल्स को इनोवेशन और एंटरप्राइज में लगाने में मदद कर रहे हैं। नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा हमारे युवा इनोवेटर्स के विचारों को टिकाऊ वेंचर्स में बदलने के लिए सशक्त बनाएगी, जिससे भारत के आत्मनिर्भर और इनोवेशन से प्रेरित राष्ट्र बनने के विज़न को मजबूती मिलेगी।
इनोवेशन चैलेंज को नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा: कौशलता से उद्यमिता टाइटल के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका उद्देश्य एनएसटीआई छात्रों में स्किल-बेस्ड इनोवेशन को बढ़ावा देना है। अपनी तरह का पहला इनोवेशन चौलेंज होने के नाते, यह 10,000 से अधिक एनएसटीआई छात्रों की जरूरतों को पूरा करेगा और इसमें छात्रों के आइडिया को मार्केट में लॉन्च करने के लिए मेंटरिंग, प्राइज़, रिसोर्स तक पहुंच और आगे इनक्यूबेशन शामिल होगा। इस कार्यक्रम का फोकस आईटी/आईटीईएस, ऑटोमोटिव, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर और पावर, और कैपिटल गुड्स एंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इनोवेटिव आइडिया वाले छात्रों पर होगा। पिलानी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सोसाइटी (च्प्म्क्ै),जो बिट्स पिलानी का इनक्यूबेटर है, इस कार्यक्रम को मैनेज करेगी और इसे आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत सपोर्ट किया जा रहा है।
एमएसडीई, एबीसीएफ और बिट्स पिलानी ने एनएसटीआई छात्रों के लिए इनोवेशन और स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments