नैनी डांडा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने संभाला कार्यभार, धीरेंद्र प्रताप बोले- 2027 में होगी कांग्रेस की वापसी

धुमाकोट (नैनी डांडा): उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप की गरिमामयी उपस्थिति में नैनी डांडा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। धुमाकोट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जंग बहादुर नेगी और वरिष्ठ नेता गोपाल रावत ने सुरेंद्र बिष्ट को पगड़ी पहनाकर नैनी डांडा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने का अधिकार सौंपा।

इस अवसर पर नैनी डांडा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस का कार्य करेंगे और नैनी डांडा में जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में पूरी ताकत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने भाजपा के तीसरी बार सत्ता में वापसी के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।”

उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी कांड से लेकर बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, पहाड़ी क्षेत्रों का पिछड़ापन और सड़कों की खस्ता हालत जैसे तमाम मुद्दों पर जनता लामबंद हो चुकी है। प्रताप ने कहा, “जनता अब मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।”

इस विशेष अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि स्वर्गीय पुष्कर सिंह रावत कांग्रेस के अत्यंत निष्ठावान नेता थे, जिन्होंने आजीवन पार्टी को मजबूत करने में अपना जीवन लगा दिया और कभी अपने सिद्धांतों से डिगे नहीं।

गौरतलब है कि सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में नैनी डांडा कांग्रेस अब आगामी चुनावों और जनसुनवाई कार्यक्रमों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments