सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी का भव्य स्वागत, कर्मचारी हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

देहरादून। सचिवालय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी का आज होटल गौरव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के उपरांत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा संगठन को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत, उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुसाईं, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदेश महासचिव सीता राम पोखरियाल, प्रदेश सचिव माखन लाल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी कीर्ति भट्ट के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के सदस्य सुरेश पांडे, हीरा सिंह बसेरा, भूपेंद्र जोशी, चारु गोस्वामी, आशुतोष विमल, प्रेम सागर, सुरेन्द्र कुमार, महेश पांडे, आर.डी.त्रिपाठी उपस्थित रहे। राज्य के लगभग सभी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

दीपक जोशी के सचिवालय संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने खुशी जताई है राष्टीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि दीपक जोशी पेंशन की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका में रहे है उत्तराखंड राज्य में अब पेंशन की लड़ाई और तेज होगी 2027 के विधान सभा चुनाव में पुरानी पेंशन का मुद्दा बड़ा मुद्दा रहेगा

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments