

महानगर अध्यक्ष दीप्ति रावत के नेतृत्व में हुआ महानगर कार्यकर्ता संवाद
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष दीप्ति रावत के नेतृत्व में महानगर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया एवं प्रदेश प्रभारी महेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर मिशन-2027 को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यकर्ता संवाद के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी श्री महेन्द्र यादव जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी ली।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आज बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मजबूत बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चाहती है। आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े इन मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर जनता से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें पार्टी के मंच पर मजबूती से उठाएं।
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि मिशन-2027 केवल चुनाव लड़ने का अभियान नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। रायपुर विधानसभा में आयोजित यह कार्यकर्ता संवाद इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनके अधिकारों और समस्याओं की आवाज बनना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं तथा प्रदेश सरकार की नीतियों और स्थानीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की आधारशिला होता है और मिशन-2027 की सफलता के लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है।
कार्यकर्ता संवाद के दौरान रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को पार्टी पूरी मजबूती के साथ उठाएगी।
महानगर अध्यक्षा दीप्ति रावत ने कहा कि महानगर क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ता संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि मिशन-2027 को लेकर पार्टी का संगठन पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन-2027 के लिए पूरी ताकत से जुटने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट, अध्यक्षा महिला मोर्चा मंजू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस कौटिल्य, सुधा पटवाल, नसीर खान अशोक सेमवाल प्रदेश सचिव जितेन पंथ, शैलेश तिवारी सीपी सिंह, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष राजीव तोमर शामिल हुए। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में महानगर एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।

Recent Comments