ऑपरेशन प्रहार : दून पुलिस का अपराधियों पर दोहरा प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एक मामले में नकबजनी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, वहीं दूसरे मामले में रंगदारी और जानलेवा हमले के आरोपी को अवैध तमंचे के साथ धर दबोचा गया।

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, दो गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वादी ललित मोहन बिष्ट ने 9 जून को थाने में तहरीर दी थी कि 8 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके मकान का ताला तोड़कर नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। 9 जून को विशाल मेगा मार्ट जोगीवाला के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके07-जी-5788) पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का लैपटॉप, गैस सिलेंडर, 1200 रुपये नकद और वादी की आईडी बरामद हुई। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए गए हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • संदीप मेहर (29) पुत्र महिपाल सिंह, निवासी नियर ग्रीन वुड स्कूल, दौड़वाला, मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी
  • प्रिंस सैनी (27) पुत्र राजेंद्र सैनी, निवासी कालिका विहार, बंजारावाला, पटेलनगर

प्रेमनगर में रंगदारी और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र में की गई, जहां रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग करने के आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया। 25 मई को श्रीमती सीमा राजपूत ने तहरीर दी थी कि अर्जुन, दीपिका, विकास बलारा और अमन ने उनके पति संजय राजपूत से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर घर पर फायरिंग की।

पुलिस टीम ने 9 जून को बिधौली क्षेत्र से आरोपी अमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि अमन की जेल में अर्जुन से मुलाकात हुई थी, जिसने संजय राजपूत से रंगदारी वसूलने की साजिश रची। अर्जुन ने संजय पर 30 लाख की रंगदारी का दबाव बनाने के लिए उसके घर पर फायर करने की योजना बनाई थी। अमन पूर्व में हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अमन (25) पुत्र सुपेंद्र, निवासी नालापानी, कोतवाली डालनवाला

वांछित आरोपी:

  • अर्जुन पुत्र बलवान (जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध)
  • विकास बलारा और दीपिका (सोनीपत निवासी)

पुलिस टीम ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments