ऑपरेशन प्रहार: नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 13.80 लाख की 46 ग्राम स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर दबोचे

*देहरादून।* मुख्यमंत्री के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* विजन और *ऑपरेशन प्रहार* अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार को 2 नशा तस्करों को *13.80 लाख रुपये मूल्य की 46 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 06/07/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम द्वारा फव्वारा चौकी क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 2 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान *तरुण उर्फ चीनू* पुत्र नरेंद्र उम्र 23 वर्ष निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर और *विकास* पुत्र योगेंद्र उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम किनौनी, मुजफ्फरनगर हाल पता चंद्रबनी, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और यह स्मैक नजीबाबाद के एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाए थे। इसमें से कुछ हिस्सा वे खुद इस्तेमाल करते और बाकी को स्थानीय नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने वाले थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

दोनों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0 253/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी फव्वारा उ0नि0 धनीराम पुरोहित, हे0का0 सतेन्द्र कुमार और का0 राकेश बलूनी की टीम शामिल रही। एसएसपी देहरादून ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments