एंटी पेपर लीक बिल को संसद की मंजूरी, युवाओं के हित में भाजपा सरकार का ऐतिहासिक कदम: महेंद्र भट्ट

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी ने एंटी पेपर लीक बिल पर संसद की मुहर लगने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को कहा कि देहरादून से दिल्ली तक भाजपा सरकारें नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती घोटालों और नकल माफिया को राजनीतिक संरक्षण देने वाली कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब, झारखंड, केरल और कर्नाटक जैसे कांग्रेस व सहयोगी दलों के शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलों पर कांग्रेस मौन है।

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार की नींव कांग्रेस के समय में पड़ी। पटवारी परीक्षा घोटाला, दारोगा भर्ती घोटाला, बीडीओ भर्ती घोटाला, सिडकुल और पशुपालन विभाग भर्ती में अनियमितताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने मामलों को दबाने का काम किया, जिससे नकल माफिया मजबूत हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसका असर अब दिख रहा है। सैकड़ों नकल माफिया और घोटालेबाज जेल में हैं। दर्जनों बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शिता से संपन्न हुई हैं। जिन एकाध मामलों में शिकायत मिली, उन पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस संसद और सड़कों पर हंगामा करती है, लेकिन अपने शासित राज्यों की धांधली पर चुप रहती है। भाजपा केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर योग्य युवाओं के हक को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments