देहरादून। पटेल नगर के दुकानदार एवं व्यापार समिति ने गुरुद्वारा पटेल नगर हॉल में शुक्रवार को 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। सर्वसम्मति से मनमोहन शर्मा को पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनमोहन शर्मा ने की और संचालन मोहित भाटिया ने किया।
बैठक में दुकानदारों ने अपनी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। बाजार में शौचालय की कमी, चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जरूरत, मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक प्रबंधन हेतु रेड लाइट, पूर्ण सफाई व्यवस्था और सड़क किनारे बड़े नालों की सफाई जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। दुकानदारों ने पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: मनमोहन शर्मा
मुख्य संरक्षक:प्रेम बता
संरक्षक: सुदेश वर्मा, रामसिंह, अजय कथूरिया, करतार सिंह, पुरुषोत्तम शाही, गुलाटी स्वीट्स, जादिश टुटेजा
महासचिव: मोहित भाटिया
सचिव: रमनीत सिंह गुलाटी
उपाध्यक्ष: राकेश आर्य, मीनाक्षी चौधरी
कोषाध्यक्ष: जगजीत सिंह रमन
सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. बलजीत सिंह
संगठन मंत्री: अनिल आनंद, मनीष भाटिया
प्रचार मंत्री: कवलजीत, अर्चना आनंद
सूचना मंत्री: राजीव जायसवाल, पंकज कश्यप
कार्यकारिणी सदस्य: हरीश आनंद, कमल अरोड़ा, संजय सभरवाल, मोहन जनरल स्टोर, आरआर इलेक्ट्रिकल, सुरेंद्र ध्यानी, गुरविंदर सिंह, प्रदीप डोसे वाले, आशीष मेडिकल स्टोर, पंकज कपूर राशन वाले, रमेश मेडिकल स्टोर, रोहित कुमार, जगदीश भाटिया, कुणाल सब्बरवाल, विनय जैन, वी के ट्रेडर्स, पृथ्वी पान भंडार, अक्षय आरचीज़ गैलरी, भूपेंद्र सिंह गांजा, हेमंत सेठी, हनीश कोहली, तीरथ मेहंदी रता, पंकज चांदना, अमरजोत, मनोज अग्रवाल, अनिल वर्मा, अजय रोहिल्ला, नीरज रोहिल्ला, कमल भाटिया सिंह ड्राइक्लीनेयर, रमन वर्मा, आशीष वडेरा।
बैठक में सुदेश वर्मा, राकेश आर्य, मीनाक्षी चौधरी, जय नारायण गोयल, मनीष भाटिया, कमलजीत सिंह बॉबी और अर्चना आनंद ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों को हर समस्या में साथ मिला। अब सभी मिलकर समिति को एकता का प्रतीक बनाएंगे और शासन-प्रशासन स्तर पर मुद्दों का समाधान करेंगे।
अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक राष्ट्रीय गान और भारत माता की जय के साथ संपन्न हुई। अंत में जलपान किया गया और नई कार्यकारिणी को बधाइयां दी गईं।

Recent Comments