चम्पावत एवं देहरादून हेतु स्थानांतरित अधिकारियों को पौड़ी पुलिस की गरिमामयी विदाई

पौड़ी गढ़वाल, 22 मई 2026। जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल और क्षेत्राधिकारी सदर तुषार बोरा के स्थानांतरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के नेतृत्व में समस्त पौड़ी पुलिस परिवार ने दोनों अधिकारियों को भावपूर्ण विदाई दी। श्रीमती सेमवाल को चम्पावत एवं श्री बोरा को देहरादून का कार्यभार सौंपा गया है।

अपने कार्यकाल में दोनों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पित कार्यशैली से विशिष्ट पहचान बनाई। कानून व्यवस्था संधारण, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और टीम भावना में उनका योगदान सराहनीय रहा। विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए नए कार्यक्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती अस्मिता ममगाई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्याम लाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments