कोटद्वार में शांति भंग करने वालों पर पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन

कोटद्वार। कोटद्वार शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 31 जनवरी 2026 को बाबा ड्रेस की दुकान पर हुए पुराने विवाद को लेकर दीपक कुमार के विरोध में कुछ लोग जिम और पटेल मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम की, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया तथा पुलिस बैरियर हटाकर उग्र हो गए। लगभग 30-40 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कामकाज में बाधा डाली।

इस घटना से सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ। उपनिरीक्षक विनोद चपराना ने कोतवाली कोटद्वार में धारा 191(2), 121(2), 126(2), 196(2), 352 बीएनएस तथा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वकील अहमद के शिकायत पत्र पर धारा 115(2), 333, 351(2), 352 बीएनएस के तहत एक अन्य केस दर्ज हुआ। वहीं, कमल पाल की शिकायत पर दीपक उर्फ अक्की, विजय रावत और उनके साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में धारा 115(2), 191(1), 351(2) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

प्रशासन ने दो संगठनों के विवाद को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निष्पक्ष जांच चल रही है। पौड़ी पुलिस ने चेतावनी दी है कि अराजकता, सांप्रदायिक तनाव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी। अफवाहों से बचें और पुलिस का सहयोग करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments