पौड़ी : कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

उत्तरी झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से बना आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल

पौड़ी। महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बाल विकास विभाग द्वारा उत्तरी झंडीचौड़ में आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह हॉस्टल क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात बनकर उभरेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस हॉस्टल में कुल 28 कमरे बनाए जा रहे हैं, जहां कामकाजी महिलाएं सुरक्षित वातावरण में रह सकेंगी। इसके अलावा भवन में 29 टॉयलेट एवं बाथरूम की व्यवस्था की गयी है, जिससे स्वच्छता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें।

हॉस्टल परिसर में सामूहिक भोजन व्यवस्था के लिए एक विशाल डाइनिंग हॉल तथा भोजन तैयार करने हेतु आधुनिक किचन भी बनाया जा रहा है। वहीं आगंतुकों और आवासीय व्यवस्था के समन्वय के लिए एक व्यवस्थित रिसेप्शन लॉबी का निर्माण किया जाएगा, जिससे पूरे परिसर को पेशेवर और सुव्यवस्थित स्वरूप मिला है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि यह हॉस्टल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो रोजगार, शिक्षा अथवा अन्य कार्यों के लिए शहरों और कस्बों में रहकर कार्य कर रही हैं। सुरक्षित आवास की उपलब्धता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बाल विकास विभाग की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह हॉस्टल न केवल महिलाओं को बेहतर आवास उपलब्ध कराएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments