प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून,06march2025 (RNS) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर राज्य में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा, वहां पहले से मौजूद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, कैबिनेट मंत्री गण, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उनके आगमन को प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के आसपास एकत्रित हुए। लोगों में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनता को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। उनके इस आगमन को उत्तराखंड के विकास और प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments