ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

अथर्वा हाउस को 4-1 से हराया, शौर्य नेगी बने बेस्ट प्लेयर और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

देहरादून । ओलंपस हाई में आयोजित इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में रिग हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल कौशल, टीम भावना, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अथर्वा हाउस और रिग हाउस के बीच खेला गया। मुकाबले में रिग हाउस ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित खेल दिखाते हुए अथर्वा हाउस को 4-1 से पराजित कर खिताब जीत लिया। फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।

रिग हाउस के शौर्य नेगी पूरे टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। उनकी भूमिका रिग हाउस की जीत में निर्णायक रही।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, दृढ़ता और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने रिग हाउस की जीत और शौर्य नेगी की उपलब्धि की विशेष सराहना की।

निदेशक प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना, उत्साह और प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर देता रहेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments