रूडकी : सोलानीपुरम में पहली बार बिछेगी गैस पाइपलाइन, विकास को मिली नई रफ्तार

रुड़की । नगर के वार्ड नंबर तीन सोलानीपुरम में अब घरों तक पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। रविवार को नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार की ओर से वार्ड में पहली बार गैस पाइपलाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोलानीपुरम में गैस पाइपलाइन का पहुंचना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक गैस की सुविधा का लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। पार्षद देवकी जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य सभी के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता का सहयोग और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले समय में कई और विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर ने की। उन्होंने गैस पाइपलाइन के कार्य को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सोलानीपुरम के विकास में नया अध्याय जुड़ा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भीष्म कुमार ने कहा कि वार्ड में गैस पाइपलाइन का कार्य शुरू होना विकास की नई परिभाषा लिखने जैसा है।

इस अवसर पर नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल, उमेश चौहान, जेपी शर्मा, अनिल माहेश्वरी, साधन कौशिक, राकेश गोयल, मंजू जैन, सुरेखा जैन, सीमा वैश्य, अर्चना सिंह, मुकुल तालियान, संजय शर्मा, राजीव गुप्ता, राजेश गोयल, उपेंद्र दत्त भट्ट, राम सिंह, डॉ. श्रीचंद, रवि परमार और वीरेंद्र खनका आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments