देहरादून। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि जितेन्द्र सिंह नेगी ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी कि उनके ओल्ड डालनवाला स्थित आवास के बाहर से उनकी स्कूटी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 38/2026 धारा- 303(2) बीएएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्र की। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने कड़े प्रयासों के बाद चोरी की गई स्कूटी के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 नईम और रमन सिंह के रूप में हुई है, जो करनपुर और ओल्ड डालनवाला के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 जयपाल सिंह, उ0नि0 संदीप चौहान, का0 अरविन्द भट्ट और का0 चैन सिंह भण्डारी शामिल थे।

Recent Comments