विशेष गहन पुनरीक्षण: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की राजनैतिक दलों से चर्चा, तैयारियाँ तेज़ 

उत्तरकाशी । विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने कहा की मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध,पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने को लेकर आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादन को लेकर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि जिन राजनैतिक दलों ने अपने बीएलए 2 नियुक्त नहीं किए हैं वे शीघ्र नियुक्त कर लें ताकि प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सटीक मतदाता सूची का होना अनिवार्य है। इसमें राजनैतिक दलों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों एवं दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की 29 मई से 7 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरण/दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगाबैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत,जिला सचिव बीएसपी रमेश राज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments