राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समर्थन में शास्त्री नगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी जी के 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में आज शास्त्री नगर, काँवली स्थित अम्बेडकर भवन के सामने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के संयोजन में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने युवाओं की पीड़ा और उनके संघर्ष को जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शाते हुए आमजन का ध्यान इन महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार जैसे मुद्दों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए छात्रों के मुद्दों पर अपनी एकजुटता व्यक्त की।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे, बन्नू स्कूल मैदान, देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाना समय की आवश्यकता है तथा यही इस अभियान का उद्देश्य है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, ट्विंकल अरोड़ा, अनिल नेगी, अवदेश कुमार, विमलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएँ, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments