पेपर लीक, बेरोजगारी पर अब देहरादून में गूंजेगी छात्रों की आवाज़! 17 जुलाई को परेड ग्राउंड में होगा महा-संवाद

डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा- “युवाओं के साथ हो रहा क्रूर मजाक”, राहुल गांधी के संविधान रक्षा अभियान को ओबीसी विभाग पहुंचाएगा घर-घर

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए युवाओं, छात्रों और पिछड़ों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

डॉ. जयहिंद ने घोषणा की कि आगामी 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में “छात्रों की गूंज – संविधान संवाद” कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्र-युवाओं को एक ऐसा लोकतांत्रिक मंच देना है, जहां वे बिना किसी डर के अपनी बात खुलकर रख सकें और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा सकें।

प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ. जयहिंद ने कहा कि आज पूरे देश और खासकर उत्तराखंड का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर तरफ नौकरियों में धांधली और पेपर लीक का बोलबाला है, जिसने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है और रोजगार के अवसर समाप्त होते जा रहे हैं, तथा कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ हो रहे इस क्रूर मजाक को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार सड़क से लेकर संसद तक छात्रों, युवाओं, पेपर लीक, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी सोच और विजन को आगे बढ़ाते हुए ओबीसी कांग्रेस इस देशव्यापी संवाद अभियान को उत्तराखंड की धरती से नई धार दे रही है।

पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक, प्रदेश प्रभारी रोहतास बसोया, विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बीरेंदर रावत, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग डॉ. गौरव चौधरी, ओबीसी नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास यादव तथा प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments