बाड़ाहाट में ‘स्वनिधि महोत्सव’ आयोजित, 705 स्ट्रीट वेंडर्स को मिला 1.17 करोड़ का लोन

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी के सभागार में मंगलवार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने की।

महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि और स्वनिधि से समृद्धि योजना के साथ भारत सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन, वित्तीय साक्षरता और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सिटी मिशन मैनेजर और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जिला सहकारी बैंक को प्रशस्ति पत्र दिए गए। साथ ही डिजिटल लेनदेन और समय पर ऋण भुगतान करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को भी सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार जनपद की समस्त निकायों में अब तक 705 आवेदनों के सापेक्ष विभिन्न बैंकों से 1.17 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। कार्यक्रम में सभासद सुषमा डंगवाल, देवराज सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक वेंडर्स को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments