देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हंगामा करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस सिलसिले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार रात प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी, सुधोवाला, झझरा, विधोली तथा पौंधा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले 21 व्यक्तियों को पुलिस ने वाहन सेवा का लाभ देकर थाने पहुँचाया। पूछताछ के बाद सभी को भविष्य के लिए सख्त हिदायतें दी गईं और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 5,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कानून का पाठ सिखाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पूरी तरह रुके।

Recent Comments