देशभर के ब्राह्मण बंधुओं को एकजुट करना “परशुराम वंशज” का लक्ष्य : पंडित शुभम शर्मा

देहरादून। देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने व जनसंपर्क अभियान पर निकले एवं धर्म, ज्ञान व शौर्य के प्रतीक “परशुराम वंशज” कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित शुभम शर्मा का आज देहरादून पधारने पर नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ, (पंजी.) द्वारा 6 सहारनपुर रोड द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे अभियान संयोजक पंडित शुभम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ अराजक ताकतें ब्राह्मणों के खिलाफ संविधान की आड़ में राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्रों व अभियान चला रखा है। ऐसी हालात में यदि ब्राह्मण एकजुट नहीं होंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है।

परशुराम वंशज अभियान पूर्णतया गैर राजनीतिक है, इस का उद्देश्य देश भर के ब्राह्मण बंधुओं से जनसंपर्क व विचार विमर्श करना है। वर्तमान समय में जो समाज जागरूक होगा, वहीं वर्तमान परिस्थितियों का सामना कर पाएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि आज हमें अपने हकों व स्वाभिमान के रक्षार्थ राजनीतिक दलों की निष्ठा से उठकर एकजुट होना ही पड़ेगा।

उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ के महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी भगवान श्री परशुराम के वंशज व अनुयायी हैं, उनके आदर्शों को हमें आत्मसात करना पड़ेगा।

डॉ. अजय वशिष्ठ ने कहा कि देश का कोई राजनेता, राजनीतिक दल ब्राह्मणों के विरुद्ध चलाए जा रहे सुनियोजित षड्यंत्रों पर बोलने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। ऐसी विकट स्थिति में यदि हम एकजुट नहीं हुए तो कश्मीर के पंडितों की तरह हम दर बदर हो जाएंगे।

इस अवसर पर सर्वश्री अरुण कुमार शर्मा, शशि कुमार शर्मा, एस.एन.उपाध्याय, मनमोहन शर्मा, रूप चंद शर्मा, ललित शर्मा, अरूण शर्मा, सुरेश कुमार, उदित पांडे, वीरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, एस.के.शर्मा, रजत शर्मा आदि ने विचार विमर्श में भागेदारी की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments