“हारते हुए पहलवान की तरह दांत काट रही है भाजपा”: गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारो से बात करते हुए भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हार की घबराहट में भाजपा अब कुश्ती के नियम तोड़ रही है। गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा, “ जैसे कुश्ती के नियम में कायदे होते हैं, लेकिन कई बार देखा गया है कि जो पहलवान हार रहा होता है, वह दांत काट लेता है। वैसे ही भाजपा हारते हुए खुद को देख रही है और पीछे से वार कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा सीधे तरीके से कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर सकती इसलिए कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के खिलाफ अपनी पार्टी के द्वारा संचालित पेजों से माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है।

संगठनात्मक तैयारियाँ को लेकर गोदियाल ने साफ संकेत दिए उन्होंने कहा कि पूर्ण पीसीसी कार्यकारिणी का विस्तार छानबीन के बाद ही होगा। एआईसीसी प्रभारी के तीसरे दौरे के बाद सूची जारी होने की संभावना है,कार्यकारिणी में कारगर और योग्य लोगों को स्थान दिया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा।हमारा जोश, और हमारे बड़े नेताओ का जज़्बा और अनुभव — यही कॉम्बिनेशन हमारे चुनावी अभियान में काम करेगा।नितिन नवीन के दौरे पर तंज करते हुए गोदियाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर गोदियाल ने कहा, “उनके आने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

हम यही कह रहे हैं कि जब नितिन नवीन आएं तो उनसे पूछा जाए- • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच कहाँ पहुँची? • हर घर नल, हर घर जल योजना की हकीकत क्या है? • बिगड़ी कानून व्यवस्था पर क्या कहना है?” गणेश गोदियाल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुटी है और कोई भी बाहरी हस्तक्षेप पार्टी को विचलित नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ताओं के हितों की सदैव रक्षा की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments