हर्षिल की पारंपरिक टोपी से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिया स्थानीय संस्कृति और हस्तशिल्प को सम्मान

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हर्षिल बाजार का दौरा किया और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने हर्षिल बाजार में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए यहाँ की पारंपरिक पहाड़ी टोपी खरीदी। क्षेत्रीय संस्कृति और हस्तशिल्प के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्होंने न केवल स्वयं के लिए यह टोपी ली, बल्कि अपने साथ मौजूद अधिकारियों और सहयोगियों के लिए भी स्थानीय टोपियां खरीदी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हर्षिल जैसे सीमांत क्षेत्रों के पारंपरिक उत्पाद देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। साथ ही ये सीधे तौर पर स्थानीय लोगों की आजीविका और स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस सरल और प्रेरणादायक कदम की स्थानीय जनता और व्यापारियों ने भी जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने उच्च पद पर आसीन अधिकारी द्वारा जमीनी स्तर पर स्थानीय संस्कृति को इस तरह बढ़ावा देने से सीमांत क्षेत्रों के कुटीर उद्योगों और हस्तशिल्पियों का मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम,एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी भी उपस्थित रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments